हंसी हर जगह मौजूद है बस हंसने के बहाने ढूंढिए

कन्नड़ लेखक एच. योगनसिंहम ने महर्षि कर्वे की आत्मकथा ‘लुकिंग-बैक’ का कन्नड़ में अनुवाद किया था। उनसे सिर्फ पत्र व्यवहार द्वारा ही परिचय था पर महर्षि कर्वे से वह कभी मिले नहीं थे।

महर्षि कर्वे

एक बार जब वे पूना गए तो वे महर्षि कर्वे से भेंट करना चाहते थे। उनकी यह मनोकामना पूरी हुई। उनकी भेंट कर्वे से उनके आवास पर हुई। औपचारिक बातों के बाद महर्षि कर्वे ने उनसे घरेलू सवाल पूछा, ‘आपके कितने बच्चे हैं?’

लेखक की तरफ से जवाब मिला, ‘आठ’

यह भी पढ़ें : दुनिया की हर मुसीबत को झेलने की ताकत पानी है तो इसे जरूर पढ़ें

महर्षि ने कहा, ‘तो इसका मतलब यह हुआ कि राष्ट्र को आपकी देन मुझसे दोगुनी है।’

योगनरसिंहम चकरा गए। महर्षि की अपेक्षा उनकी राष्ट्र सेवा दुगनी? इस तरह उन्होंने प्रश्नवाचक दृष्टि में महर्षि की तरफ देखा।

मुस्कुराते कर्वे बोले, ‘चार के दोगुने आठ’ हुए कि नहीं और हंसने लगे। महर्षि कर्वे गणित के प्राध्यापक थे। उनका गणित आगंतुक की समझ में आ गया और वे अपनी हंसी न रोक पाए।

यह भी पढ़ें : दुनिया भर के झमेलों से मुक्ति पाने का ये है सरल उपाय

शिक्षा: जिंदगी में हंसने के बहाने ढूंढ ही लेने चाहिए। किसी विषय के विद्वान व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं तो ये बिल्कुल भी अनुमान न लगाएं वह बहुत ही गंभीर होंगे। हो सकता है आपके आने के कारण वो थोड़ा मुस्कुरा दें।

LIVE TV