इस बार भी एश्वर्या, दीपिका और सोनम के जलवों से रौशन होगा कान्‍स

मुंबई बॉलीवुड दीवा एश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर मई में आयोजित हो रहे कान्स फिल्म महोत्सव में शिरकत कर रेड कारपेट पर चलेंगी। 71वां कान्स फिल्म महोत्सव 8 से 19 मई तक आयोजित होगा। बॉलीवुड अभिनेत्रियां वहां सौंदर्य प्रसाधन कंपनी ‘लॉरियल पेरिस’ की ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर रेड कारपेट पर चलेंगी।

बॉलीवुड दीवा

दीपिका कान्स में रेड कारपेट पर 10-11 मई को दूसरी बार चलेंगी। एश्वर्या कान्स में 17 वर्ष पूरे कर चुकी हैं और महोत्सव में 12-13 मई को शामिल होंगी।

सोनम कान्स में आठ साल पूरे कर चुकी हैं और महोत्सव में 14-15 मई को शामिल होंगी। इनके अलावा जूलिएन मूर, हेलेन, मिरेन और डौजेन क्रोज भी लॉरियल पेरिस के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर रेड कारपेट पर चलेंगी।

लॉरियल, कान्स के आधिकारिक मेक अप पार्टनर के तौर पर 21वीं वर्षगांठ मना रहा है।

यह भी पढ़ें: Trailer : अब तक नहीं किया तो यहां करें दर्शन, अंडरकवर हैं ‘भगवान’

लॉरियल पेरिस के महाप्रबंधक रागजीत गर्ग ने कहा, “गर्मियों के लिए भारतीय त्वचा के अनुरूप विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए हम उत्साहित हैं।”

 

 

 

 

LIVE TV