अनुष्‍का के नक्‍शे-कदम पर चली यह एक्‍ट्रेस, कर ली सीक्रेट शादी

मुंबई। इन दिनों सेलिब्रिटीज का चोरी छिपे शादी करने का ट्रेंड चल गया है। कुछ महीनों पहले अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली ने अचानक विदेश में जाकर सीक्रेट शादी कर ली थी। इनके बाद अब साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की एक्‍ट्रेस श्रिया सरन ने भी ऐसे ही शादी कर ली है। श्रिया की शादी हो गई है।

श्रिया ने विदेश नहीं बल्कि देश मे ही चोरी छिपे शादी की है। उन्‍होंने मुंबई के लोखंडवाला स्‍थित अपने अपार्टमेंट में शादी की है। उन्‍होंने अपने लॉन्‍ग टाइम बॉयफ्रेंड एंड्रे कोसचीव से शादी की है। अभीतक उनकी शादी के जुड़ी ज्‍यादा तस्‍वीरें या बातें सामने नहीं आई हैं।

खबरों के मुताबिक, श्रिया की शादी 12 मार्च को हुई है। शादी में मनोज बाजपेई और शबाना आजमी जैसे नामी फिल्‍मी सितारें शरीक हुए थे। श्रिया और कोसचीव की शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई है।

बता दें, श्रिया की शादी की खबरें काफी पहले से ही आना शुरू हो गई थीं। लेकिन श्रिया हमेशा से उन खबरों को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही थीं। पहले आई खबरों के मुताबिक एक्‍ट्रेस की राजस्थान के उदयपुर में डेस्‍टिनेशन वेडिंग होने वाली है। उस वक्‍स शादी की डेट 17 से 19 मार्च सामने आई थी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। दोनों ने 12 मार्च को ही मुंबई में शादी कर ली है।

यह भी पढ़ें: जमानत के बाद सामने आए दलेर शेयर किया वीडियो

शादी जब भी होने थी यह पहले से ही तय था कि श्रिया की खुशियों में केवल उनके कुछ करीबी ही शामिल होंगे।

एक्‍ट्रेस के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो बता दें, श्रिया साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री का जाना माना चेहरा हैं। वह कई तमिल फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा बॉलीवुड में श्रिया फिल्‍म दृश्‍यम में भी नजर आईं थीं। दृश्‍यम में वह अजय देवगन की पत्‍नी के किरदार में थीं।

LIVE TV