
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मनमाने रवैये के चलते सी.जी.एस.टी. लखनऊ के निरीक्षकों ने सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करते हुए अयोग्य लोगों का प्रमोशन किया है।
यह भी पढ़ें:- ‘ओवरलोडिंग’ के कारण सीएम फडणवीस के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे
सी.जी.एस.टी. प्रधान मुख्य आयुक्त कार्यालय पर निरीक्षकों ने अखिल भारतीय निरीक्षक संघ के बैनर तले सात दिसम्बर को प्रदर्शन किया था। संघ का कहना है कि उनकी मांगों पर प्रशासन ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा।
उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा स्वयं के बनाये केंद्रीय बोर्ड एवं कोर्ट के नियमों की अवहेलना करते हुए अयोग्य व्यक्तियों की पदोन्नति की गयी।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष मुनीष शंकर और महामंत्री के.के.कुशवाहा ने अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में संघ की मांगों के समर्थन में अपना पक्ष रखा।
यह भी पढ़ें:-गुजरात चुनाव LIVE : पहले चरण का मतदान पूरा, 89 सीटों पर कुल 68 फीसदी हुआ मतदान
इसके साथ ही निरीक्षक के रिक्त पदों को अंतर-आयुक्तालय स्थानांतरण द्वारा जल्द भरने की मांग की ताकि वर्तमान परिविष्ट में सी.जी.एस.टी. के कार्य के दबाव को कम किया जा सके और कार्य की गुणवत्ता में सुधार हो सके।
देखें वीडियो:-