Video: तीन दिन बाद फुकरों की पागलपंती हर किसी को करेगी सराबोर
मुंबई। फिल्म फुकरे रिटनर्स का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। बीते दिन फिल्म के 6 नए पोस्टर लॉन्च किए गए थे। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किय गया है। वीडियो के जरिए फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। वीडियो में फुकरों की मस्ती और सबका जंगलीपन दिखा है।
पोस्टर्स की तरह वीडियो भी बेहद मजेदार है। फुकरे रिटनर्स का ट्रेलर 3 दिन बाद 13 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। फिल्म के सभी किरदरों के सोलो पोस्टर के साथ एक कम्बाइन पोस्टर रिलीज हुआ था। इसमें सभी किरदार फंकी और फनी दिखे थे। इनमें से कई पोस्टर्स में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था।
कुछ समय पहले आए पोस्टर ने फुकरों की वापसी का इंतजार कर रहे लोगों को बेकरारी बढ़ा दी थी। फुकरे रिटनर्स की रिलीज डेट एक हफ्ते आगे बढ़ चुकी है। पहले फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। इसे बदलकर अब 15 दिसंबर कर दिया गया है। फुकरे रिटनर्स का सबसे पहला पोस्टर मार्च के महीने में लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें: इस अधिकारी के दम पर सत्तू का इंतकाम देख रही दुनिया
पहले पोस्टर में फिल्म के नाम के साथ इसकी रिलीज डेट यानी 8 दिसंबर लिखा हुआ था। उसके बाद अबतक फिल्म के कई पोस्टर लॉन्च हो चुके हैं। पोस्टर्स के अलावा फिल्म का टीजर भी लॉन्च हो चुका है। फिल्म का टीजर अगस्त के महीने में लॉन्च हुआ था।
फिल्म फुकरे रिटनर्स के मजेदार टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। टीजर की शुरुआत नॉस्त्रेदमस, बाबा वेंगा और पॉल द ऑकटोपस के बारे में बताते हुए होती है। इन सभी हस्तियों के जिक्र के बाद बाबा चूचा का नाम आता है। चूचा का किरदार निभा रहे वरुण शर्मा के फनी डायलॉग से टीजर आगे बढ़ता है।
यह भी पढ़ें: Movie Review: सिंगल्स को पसंद आएगा नए लवरबॉय का ये कॉन्सेप्ट
चूचा को भविष्य दिखता है, जिसे वह ‘देजा चू’ का नाम देता है। भोली पंजाबन के किरदार को पहले से भी ज्यादा मजबूत दिखाया है। टीजर में फिल्म के सभी किरदार नजर आए थे।
मृघदीप सिंह लांबा द्वारा इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर का प्रोडक्शन हाउस है। टीजर लॉन्च से पहले फिल्म के कई पोस्टर लॉन्च किए गए थे। फिल्म के टीजर की तरह इसके सभी पोस्टर्स भी फनी थे। सभी पोस्टर्स को मजेदार कैपशन के साथ शेयर किया गया था।
The madness is about to unleash… #FukreyReturns trailer out on 13 Nov 2017… #FukreyReturnsTrailer13Nov… Check out the video: pic.twitter.com/ZIaL4ZfG9J
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 10, 2017
We’re crazy, We’re wild, We’re bizarre and We’re back! Buckle up because #FukreyReturnsTrailer13Nov! pic.twitter.com/5sGnoeebyL
— Varun’Choocha’Sharma (@varunsharma90) November 10, 2017
It’s Time to go Wild, it’s time to go Fukra! #FukreyReturnsTrailer13Nov pic.twitter.com/qAU8CmNUFe
— Varun’Choocha’Sharma (@varunsharma90) November 10, 2017
Crazy isn’t enough, it’s time to go Fukra! #FukreyReturnsTrailer13Nov pic.twitter.com/hDqmAJvEZJ
— Varun’Choocha’Sharma (@varunsharma90) November 10, 2017
Its time to Go Maddd!! it’s time to go Fukra! #FukreyReturnsTrailer13Nov pic.twitter.com/YrSc0CNsen
— Varun’Choocha’Sharma (@varunsharma90) November 10, 2017