पद्मविभूषण ठुमरी गायिका गिरिजा देवी नहीं रहीं, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

पद्मविभूषण ठुमरी गायिकाकोलकाता। भारतीय शास्त्रीय संगीत साधिका पद्मविभूषण गिरिजा देवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रही थीं। उन्हें सुबह इनकी नतनी अनन्या दत्ता ने तबीयत ज्यादा खराब होने पर कोलकाता के बीएम बिड़ला नर्सिंग होम में अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार 24 अक्टूबर रात करीब 9 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी निधन हो गया। गिरिजा देवी 88 साल की थी।

गिरिजा देवी बनारस घराने की सशक्त आवाज और संगीत की मिशाल मानी जाती थीं। शास्त्रीय संगीत के साथ ही उन्हें ठुमरी गाने में भी महारथ हासिल थी।

अपनी इसी खासियत की वजह से उन्हें ठुमरी की रानी कहा जाता है। गिरिजा देवी को 1972 में पद्म श्री अवॉर्ड मिला था। 1989 में उन्हें पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

LIVE TV