चौंकाने वाला सर्वे : हिंदुस्तानियों की पसंद बनी तानाशाही, पक्ष में ‘आधा देश’

नई दिल्ली। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकत्रांत्रिक देश है। यही इस देश की विशेषता भी है। लेकिन भारतीयों पर एक चौंकाने वाला सर्वे सामने आया है। इसमें कहा गया है कि भले ही दुनिया हमें मजबूत लोकतंत्र के रूप मे देखती हो लेकिन हम हिंदुस्तानी (अधिकतर) तानाशाही को पसंद करने लगे हैं।

सर्वे

अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर ने सोमवार (17 अक्टूबर) को सर्वे की रिपोर्ट जारी की। इसमें प्यू रिसर्च सेंटर ने दुनिया के चुनिंदा देशों में प्रशासन और लोगों के उस पर भरोसे के बारे में जानी। सर्वे में शामिल 55 प्रतिशत भारतीयों ने किसी न किसी तौर पर तानाशाही का समर्थन किया। सर्वे में शामिल 27 प्रतिशत लोगों ने “मजबूत नेता” की जरूरत बतायी। रिपोर्ट के अनुसार इसमें शामिल 85 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें देश की मौजूदा सरकार पर भरोसा है।

रिपोर्ट में शामिल 48 प्रतिशत रूसियों ने “मजबूत नेता” की जरूरत की बात कही। प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार वैश्विक स्तर पर करीब 26 प्रतिशत लोग मानते हैं कि “मजबूत नेता” “संसद या अदालत के दखल” के बिना फैसले ले सकता है और ये शासन चलाने का “उचित तरीका” होगा। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वे में शामिल करीब 71 प्रतिशत लोगों ने “ऐसा नेता को प्रशासन के लिए बुरा बताया

भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र के उन तीन देशों में रहा जहां जवाब सर्वे में शामिल लोगों ने टेक्नोक्रेसी (तकनीकी मामलों के जानकार लोगों द्वारा प्रशासन चलाए जाने) का समर्थन किया। सर्वे में शामिल भारत के 65 प्रतिशत, वियतनाम के 67 प्रतिशत और फिलीपींस के 62 प्रतिशत लोगों ने टेक्नोक्रेसी का समर्थन किया।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के 57 प्रतिशत लोगों ने इसे प्रशासन का “खराब तरीका” बताया। प्यू रिसर्च के सर्वे के अनुसार भारत में सेना के शासन के समर्थक भी काफी संख्या में हैं।

सर्वे में शामिल 53 प्रतिशत भारतीयों ने सैन्य शासन को देश के लिए अच्छा बताया। वहीं दक्षिण अफ्रीका के 52 प्रतिशत लोगों ने सैन्य शासन को बढ़िया बताया।

हालांकि इन दोनों ही देशों में 50 या उससे अधिक उम्र वालों में सैन्य शासन को सही नहीं मानने वाले ज्यादा थे, ये लोग लोकतंत्र या लोकतांत्रिक पुरुधाओं के उत्तराधिकारियों के शासन को बेहतर मानते हैं।

LIVE TV