दशहरा महोत्सव की धूम, शहर में दर्जन भर कार्यक्रमों का आयोजन

दशहरा महोत्सवरिपोर्ट – शैलेन्द्र कुमार दुर्गापाल

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में दुर्गा महोत्सव और दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशमी के मौके पर आज नगर के कुल नौ जगहों पर दुर्गा माता की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।

यह भी पढ़ें:- HC: बीआरपी और सीआरपी की नियुक्ति मेरिट से करने के आदेश

माता की शोभा यात्रा में महिलाएं कलश लेकर निकली और ढोल नगाड़ों के साथ दुर्गा माता को भव्य यात्रा निकाली गयी। नगर के नौ जगहों पर दुर्गा की प्रतिमाएं शिखर तिराहे पर लायी जायेंगी जहां से उनको क्वारब में विसर्जित किया जायेगा।

दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की ने बताया कि विभिन्न दुर्गा समितियों की ओर से बनाई गई दुर्गा की प्रतिमाएं जीजीआइसी तिराहे पर एकत्रित होंगी। यहां इन प्रतिमाओं की महाआरती की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-युवक को टक्कर मार भाग रहे कार चालक को पुलिस ने धर दबोचा

दशहरा महोत्सव की तैयारियां

नगर में दो दर्जन से अधिक भव्य व कलात्मक पुतलों का निर्माण किया गया है। नगर के विभिन्न स्थानों पर बने रावण परिवार के पुतले क्रमवार माल रोड पर एकत्रित होंगे। रात्रि स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुतला दहन होगा। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभांरभ बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे।

LIVE TV