बलात्कारी बाबा को कम पड़ी बीस साल की कैद, जेल पहुंचाने वाली महिला आई सामने, अब होगा असली इंसाफ

राम रहीम को फांसीनई दिल्ली। जिस लड़की ने बाबा राम रहीम के दुराचारों के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत की थी आखिर उसे कोर्ट ने इंसाफ दे ही दिया। 15 साल के लंबे इंतजार के बाद उसे न्याय मिला। कोर्ट के फैसले से वो बेहद खुश हैं। लेकिन राम रहीम को दी गई सजा से वो अभी संतुष्ट नहीं। उसका कहना है “बाबा के खिलाफ आवाज उठाते वक्त न मैं तब डरी थी और न ही अब डरूंगी। वो राम रहीम की सजा को और भी सख्त करने के लिए आवाज उठा रही है। कहना है कि अभी भी एक न्याय बाकी है, जो कोर्ट ने उसे अब तक नहीं दिया है।

ख़बरों के मुताबिक़ बाबा रहीम को सजा होने के बाद उस एक लड़की ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया जिसकी वजह से बाबा जेल पहुंचा।

अपनी पहचान छिपाते हुए लड़की ने बताया कि वह सबसे पहले 2009 में कोर्ट गई थी। ‘द हिंदू’ से बात करते हुए लड़की ने बताया कि उस दिन राम रहीम भी कोर्ट में मौजूद था। लेकिन वह ना तो तब डरी थी और ना ही अब डरती है।

रिमोट के जरिए पीएम मोदी ने किया करोड़ों की परियोजना का उद्घाटन, कहा- सरकार नहीं है…

फैसले के बाद महिला ने कहा कि आज मुझे न्याय मिल गया। वह महिला अब 40 साल की हो चुकी है। उसने शादी कर ली थी। उसके दो बच्चे भी हैं।

बता दें महिला सिर्फ 2009 में कोर्ट गई। उसके बाद उसके पिता ने कार्यवाही को देखा। पिता के मुताबिक, डेरे की तरफ से केस वापस लेने का काफी दवाब बनाया गया था।

वे लोग मुंह मांगी कीमत देने को भी तैयार थे। सीबीआई ने कुल 18 महिलाओं से बात की थी कि वह बाबा से जुड़ी बात बताएं। जिनमें से कुल दो सामने आईं।

महिला का भाई राम रहीम के डेरे में जाता था। लेकिन बहन द्वारा बाबा की सच्चाई बताने पर उसने डेरा छोड़ दिया था।

फिर 2002 में भाई का कत्ल हो गया। कहा जाता है राम रहीम ने ही उसको मरवाया था क्योंकि उसको शक था कि बहन द्वारा लिखा गया पत्र उसने ही हर जगह पोस्ट किया था। मर्डर केस की भी जांच चल रही है।

संत रामपाल को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, दो मामलों में किया बरी लेकिन जेल में ही कटेगी जिंदगी

महिला 2002 से पुलिस की सुरक्षा में रह रही है। उसी साल पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया था।

बिना किसी नाम वाला एक पत्र प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, हाई कोर्ट आदि के नाम पर सामने आया था।

वह पत्र राम रहीम के आश्रम की एक साध्वी का था। साध्वी ने राम रहीम पर बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

साफ़ कर दें कि ऐसा नहीं है कि इस मामले को संज्ञान में अभी तक नहीं लिया गया। इस मामले को लेकर भी जांच-पड़ताल जारी है।

इसपर 16 सितंबर को फैसला आना है। हालांकि, यह अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वह पत्र किसने लिखा था।

देखें वीडियो :-

LIVE TV