कपूर फैमिली में होने वाला बड़ा सेलिब्रेशन
मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स के घर वजह कुछ भी हो सेलिब्रशन होता ही है। जल्द ही कपूर फैमिली में सेलिब्रेशन होने वला है। ये सेलिब्रेशन काफी बड़ पैमाने में मनाने के लिए कपूर फैमिली तैयारियों में जुट गई है। बड़े सेलिब्रेशन की वजह कपूर फैमिली के नन्हें शहजादे हैं।
होने वाला सेलिब्रेशन तुषार कपूर आयोजित कर रहे हैं। बीते दिन उन्होंने इस सेलिब्रेशन का ऐलान करते हुए लोगों को इनवाइट कर दिया है। तुषार इस सेलिब्रेशन के लिए बेहद खुश हैं। वह इसकी तैयारियों के लिए कई दिन पहले से जुट गए हैं।
तुषार ने सेलिब्रेशन अपने बेटे लक्ष्य के जन्मदिन की खुशी में रखा है। 1 जून को तुषार के बेटे लक्ष्य का पहला जन्मदिन है। बेटे के 1 साल के होने की खुशी में तुषार बच्चों के लिए पार्टी रख रहे हैं। अपने सरोगेट बेबी लक्ष्य को तुषार ज्यादा लोगों के सामने नहीं लाते हैं। तुषार ने लक्ष्य के जन्म के 27 दिन बाद लोगों को उनके बारे में जानकारी दी थी।
लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में बच्चों को ध्यान में रखते हुए खास तैयारियां की जाएंगी। पार्टी में बच्चों के लिए टैटू कॉर्नर, इंस्टा कॉर्नर और गिटारिस्ट मौजूद होंगे। इतना ही नहीं काफी छोटे बच्चों के लिए एक स्पेशल कॉर्नर मौजूद होगा। तुषार अपने बेटे लक्ष्य के मम्मी और पापा दोनों का रोल निभाते हैं।