
नई दिल्ली। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना बुधवार को रूस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान सिरिसेना की उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से गुरुवार को द्विपक्षीय वार्ता भी होनी है।
यह भी पढ़े :-रूस : पुतिन के प्रतिद्वंद्वी पर हरी स्याही फेंकी गई
श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
यह भी पढ़े :-दक्षिण कोरिया की बर्खास्त राष्ट्रपति पार्क से 21 घंटे हुई पूछताछ
सिरिसेना की रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित पर्यटन, मत्स्यपालन, संस्कृति व शिक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय समझौते होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री मंगला समारावीरा और पांच अन्य कैबिनेट मंत्री भी रूस दौरे पर गए हैं।