भाजपा नेताओं पर लगा गैंग रेप का आरोप, चलाते थे सेक्स रैकेट, सभाओं को बनाते थे रंगीन!

सेक्स रैकेटकच्छ। पांचो राज्यों में हो रहे चुनाव में जहां एक ओर भाजपा अपना पक्ष मजबूत करने के लिए तरह तरह की उपलब्धियां गिना रही है वहीं उसके नेताओं पर रेप जैसे संगीन आरोप लग रहे हैं। गुजरात में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक महिला ने भाजपा नेताओं सहित 10 लोगों पर बलात्कार करने के साथ साथ सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया है।

गुजरात के कच्‍छ जिले के नलिया कस्‍बे में बीती 25 जनवरी को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। रेप पीडि़ता ने एफआईआर में भाजपा नेता शांतिलाल सोलंकी, अजीत रमवानी, गोविंद परुमलानी और वसंत भानुशाली पर आरोप लगाने के साथ-साथ कुछ स्‍थानीय कारोबारियों को भी इस संगीन मामले में लिप्त बताया है।

पीड़ता ने बताया कि अगस्‍त 2015 में वह नौकरी की तलाश में नलिया आई थी। जहां वह भाजपा नेता शांतिलाल सोलंकी के संपर्क में आयी। उस लड़की को भाजपा नेता ने अपनी गैस एजेंसी में क्‍लर्क की नौकरी दे दी। पीड़िता के मुताबिक जब वह एडवांस सैलेरी लेने नेताजी के पास गई तो कोल्‍ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको दे दिया गया। जिसके बाद सोलंकी सहित तीन लोगों ने उसके साथ रेप किया। भाजपा नेता पर सेक्‍स रैकेट चलाने का भी आरोप लगा है।

पीड़िता ने आगे यह भी कहा कि आरोपियों ने कार में और भाजपा नेताओं के घरों में उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसकी फोटो भी ली और वीडियो बना लिए। जिसके जरिये वे पीड़िता को ब्‍लैकमेल करते थे।

खबरों के मुताबिक आरोपी नेता लड़कियों को भाजपा की सभाओं में भेजता था। पीड़िता ने ऐसी 35 महिलाओं के नाम भी बताएं जिन्‍हें भाजपा की सभाओं और कार्यक्रमों में जाने के लिए आई कार्ड जारी किए गए थे।

वहीं इस मामले पर गुजरात भाजपा के महासचिव केसी पटेल ने सेक्‍स रैकेट चलाने के आरोपों से इनकार किया। साथ ही उन्‍होंने यह भी दावा किया कि सोशल मीडिया में जो आईडी कार्ड शेयर हो रहे हैं वे जाली हैं। उक्त मामले में भाजपा ने चार नेताओं को पार्टी से सस्‍पेंड कर दिया है और तीन भाजपा नेताओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

LIVE TV