72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न जेलों में बंद 72 कैदियों को रिहा करेगी राज्य सरकार

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न जेलों में बंद 72 कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। स्वतंत्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ पर बुधवार को उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद 72 कैदियों को रिहा किया जाएगा। इसमें लखनऊ की जिला जेल के छह कैदी भी शामिल हैं।

prison

जिसके लिये जेल प्रशासन ने कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। मंगलवार देर शाम रिहा होने वाले कैदियों की सूची जारी कर दी गई। इसमें ज्यादातर कैदी कोर्ट द्वारा दी गई सजा काट चुके हैं और जुर्माना न भर पाने के कारण बंद हैं। एक अधिकारी ने बताया कि विभिन्न अपराधों के लिए जेल में बंद ये कैदी गरीब हैं और अदालतों द्वारा लगाए गए जुमार्ना भरने में सक्षम नहीं होने के कारण अतिरिक्त सजा भुगत रहे हैं।

कैदियों ने न्यायालय द्वारा सुनाई गयी सजा की मियाद पूरी कर ली थी, जुर्माने की राशि अदा न कर पाने की वजह से सजा काट रहे थे। योगी सरकार के निर्देश पर इन कैदियों के जुर्माने की राशि जमा करा दी गई। स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह सूबे की जेलों से इन सभी कैदियों को जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

LIVE TV