आज के इतिहास में जानें स्वतंत्र भारत की ऐसी घटनाओं के बारे में, जिससे बढ़ा देश के लोकतंत्र का गौरव

6 मई 1967 को ज़ाकिर हुसैन स्वतंत्र भारत के पहले ऐसे राष्ट्रपति बने जो मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले थे। यह ऐतिहासिक पल भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत का गवाह बना क्योंकि एक अल्पसंख्यक समुदाय का व्यक्ति देश का प्रथम नागरिक बना था जो लोकतंत्र के गौरव का प्रतीक बना।

आज के इतिहास में जानें स्वतंत्र भारत की ऐसी घटनाओं के बारे में, जिससे बढ़ा देश के लोकतंत्र का गौरव

आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्में ज़ाकिर हुसैन ने जर्मनी के बर्लिन विश्वविद्यालय से पीएचडी की थी उसके बाद वह भारत लौट आए और 1920 में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की स्थापना करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं उसके उपकुलपति बने। उनके नेतृत्व में जामिया मिलिया इस्लामिया विवि का राष्ट्रवादी कार्यों तथा स्वाधीनता संग्राम की ओर झुकाव बढ़ा।

फानी पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पीएम मोदी के साथ रिव्यू मीटिंग करने से किया इंकार: सूत्र

6 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1985 – द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।

1997 – फ़्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।

2004 – चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।

2005 – संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।

2006 – टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन। दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2007 – फ़्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सार्कोजी जीते।

2008 – बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल किया।

2010 – सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सांसदों को मिलने वाली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की संवैधानिक वैधता को यह कहकर बरकरार रखा कि संसद के पास इसके तहत कोष आवंटित करने की वैध शक्तियां हैं। इस योजना के तहत सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए दो करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं।

मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 195 महिलाओं सहित कुल 875 उम्मीदवार सफल हुए। जम्मू एवं कश्मीर के कुपव़ाडा के रहने वाले चिकित्सक शाह फैसल ने इसमें सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

राजधानी दून में जोर पकड़ रही बल्लीवाला फ्लाईओवर पर राजनीति, सभी पार्टियाँ लगा रहीं एक दूसरे पर आरोप

6 मई को जन्मे व्यक्ति

1972 – आबिद ख़ान – भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।

1964 – खजान सिंह – भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक हैं।

1942 – लल थनहवला- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मिज़ोरम के तीसरे मुख्यमंत्री।

1861 – मोतीलाल नेहरू- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।

6 मई को हुए निधन

2010- गोविंद मुनीस, भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक (नदिया के पार)

1946 – भूलाभाई देसाई – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।

LIVE TV