6 न्यूक्लियर पावर प्लांट का निर्माण करेगा अमेरिका भारत में , मिली दोनों देशों की सहमति

नई दिल्ली : सुरक्षा व असैन्य परमाणु सहयोग को मजबूत करने के लिए अमेरिका और भारत बुधवार को 6 अमेरिकी परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने पर सहमत हुए हैं। जहां दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी है। वही वाशिंगटन में दो दिनों तक चली बातचीत के बाद दोनों देश इस मसौदे पर सहमत हुए है।

अमेरिका भारत

 

 

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने वेनेजुएला से बंद किया तेल का कारोबार

देखा जाये तो भारत की तरफ से विदेश सचिव विजय गोखले और अमेरिका के स्टेट फॉर आर्म्स कंट्रोल एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी विभाग की अंडर सेक्रेटरी एंड्रिया थॉम्पसन ने दोनों देशों के संयुक्त बयान में कहा गया है की हम द्विपक्षीय सुरक्षा और असैन्य परमाणु सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ भारत में 6 अमेरिकी परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन बयान में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है। वही डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई में अमेरिका दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल खरीददार भारत में तमाम संभावनाएं देख रहा है और इसी कड़ी में वह भारत को और ऊर्जा उत्पाद बेचना चाहता है। लेकिन दोनों देश करीब एक दशक से भारत को अमेरिकी न्यूक्लियर रिएक्टर्स की आपूर्ति पर मंथन कर रहे थे। जहां नियम-कायदों की वजह से अभी तक बात पटरी पर नहीं आ सकी थी।

LIVE TV