5 महीने और 124 मौतें ! यह आंकड़ा है गोवंश आश्रालय में रखी गई गायों का…

रिपोर्ट – रवि पाण्डेय

सोनभद्र :प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट गोवंश आश्रय स्थल में लगातार पशुओं की मौत का सिलसिला जारी है | जिसको रोकने में  जिला प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है |

जनपद सोनभद्र में बने गोवंश आश्रय स्थल में विगत 5 महीने के अंदर 124 से अधिक पशुओं की मौत सरकार की व्यवस्था का पोल खोलने के लिए काफी है |

जी हां जनपद सोनभद्र में गोवंश आश्रय केंद्र विगत 5 माह पूर्व बनाया गया था | जिसमें नगर के छुट्टा आवारा पशुओं को रखा गया है | लेकिन दुर्व्यवस्था का आलम यह है कि यहां पर लगभग 124 से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है |

वहीं पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर ने बताया कि व्यवस्था बहुत अच्छी है, लेकिन विगत 5 महीने में लगभग 124 वर्षों की मौत हो चुकी है |

वर्तमान समय में 175 पशु यहां पर हैं | मौत का कारण है पहले आवारा छुट्टा पशु घूमते थे, लेकिन अब एक जगह पर बंद रख दिए गए हैं तो इसका साइकोलॉजिकल प्रभाव भी पड़ रहा है |

जिसके कारण उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती जा रही है | साथ ही पालीथिन खाने से भी पशुओं की मौत हुई है | अब काफी हद तक सुधार हो गया है और नगर पालिका और मुख्य चिकित्सा अधिकारी पशु द्वारा लगातार सुधार किए जा रहे हैं | साथ ही देखरेख के लिए 6 लोगों की ड्यूटी लगा दी गई है | सुधार हो रहा है |

 

लखनऊ : शादी का वादा कर सिपाही करता रहा युवती का यौन शोषण, फिर किया शादी से मना !  

 

सोनभद्र में एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जिला पंचायत की जमीन पर 5 माह पूर्व जनवरी 2019 में योगी सरकार काb ड्रीम प्रोजेक्ट गोवंश स्थल का निर्माण नगर पालिका व पशु चिकित्सा अधिकारी की संयुक्त देख-रेख में आवारा पशुओं को रखा गया है|

लेकिन व्यवस्था का आलम यह है कि 5 महीने में यहां पर लगभग 124 पशुओ की मौत हो चुकी है यानी प्रतिमाह 25 से अधिक पशुओं की मौत हो रही है | अब इसे प्रदेश सरकार द्वारा पशुओं की सुरक्षा व्यवस्था कहा जाए या कुछ और सोचने की बात है |

वहीं पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर ने बताया कि व्यवस्था बहुत अच्छी है, लेकिन विगत 5 महीने में लगभग 124 पशुओ की मौत हो चुकी है | वर्तमान समय में 175 पशु यहां पर हैं |

 

LIVE TV