फिल्‍म जगत को मिला नया सीरियल किसर, 304 किस कर बनाया रिकॉर्ड

किसिंग रिकॉर्डपटना। इमरान हाशमी को बॉलीवुड में न केवल बतौर एक्‍टर पहचाना जाता है बल्कि उन्‍हें सी‍रियल किसर के तौर पर ज्‍यादा जाना जाता है। इमरान ने बॉलीवुड ने ऐसी फिल्‍में की हैं जिनके किसिंग रिकॉर्ड आज भी लोगों को याद हैं। इमरान के बाद सीरियल किसर का नाम सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ गया था। अब एक एक्टर ने इन दोनों स्‍टार्स के रिकॉर्ड को धराशाही कर दिया है। इस एक्‍टर ने सबसे ज्‍यादा किस करके नया रि‍कॉर्ड बना लिया है।

इमरान हाश्‍मी ने अपनी एक फिल्‍म में 17 किस कर सबसे ज्‍यादा किस करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। इसे बाद में सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी फिल्‍म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में 27 किस कर सिरियल किसर होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

अब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ने इमरान औ सुशांत को बुरी तरह पछाड़ दिया है। अरविंद ने अपनी अपकमिंग फिल्‍म के लिए एक्‍ट्रेस ऋतु सिंह को 304 बार किस किया है। उन्‍होनें यह रिकॉर्ड फिल्म ‘रब्बा इश्क ना होवे’ में बनाया है। यह फिल्म बीते दिन पर्दे पर रिलीज हुई है।

अरविंद और ऋतु की इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्‍यार मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: डूडल देकर गूगल ने किया वी.शांताराम को सम्‍मानित

फिल्‍म के शुरूआत हिस्से में अरविंद एक ब्रह्मचारी युवक के किरदार में नजर आए हैं। वह महिलाओं से दूर भागता है लेकिन ऋ‍तु का जादू उसपर ऐसा चलता है कि वह प्‍यार से दूर नहीं रह पाता है। दोनों के प्‍यार के सैलाब ने किसिंग का रिकॉर्ड बना दिया।

यह भी पढ़ें: ‘बुलबुल’ का चुलबुला ट्रेलर लॉन्‍च, दिखा दिव्‍या का अलग अंदाज

रिकॉर्ड सिर्फ इमरान या सुशांत का ही नहीं टूटा है। भोजपुरी सिनेमा में अब तक किसी फिल्‍म में इतने किसिंग सीन देखने को नहीं मिले थे।

इस दौरान पर्दे पर अरविंद और ऋतु की कैमेस्‍ट्री जबरदस्‍त नजर आई है।

 

LIVE TV