26 सितम्बर को होगा अखिलेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

अखिलेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी 26 सितम्बर को सम्पन्न होगा।

राजभवन से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक राजभवन के गांधी सभागार में 26 सितम्बर को 12 बजे नये मंत्रीगण को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के अनुरोध पर राज्यपाल गायत्री प्रजापति और जियाउद्दीन रिजवी को मंत्रीगण की शपथ दिलायेंगे।

यह भी पढ़ें: सैमसंग यूजर्स अब हवाई जहाज में नहीं चल पाएंगे, हो सकता है बड़ा हादसा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने गत 12 सितम्बर को पंचायती राज मंत्री राज किशोर सिंह और खनन मंत्री गायत्री प्रसाद को उनके पदों से बर्खास्त कर दिया था। हालांकि कुछ ही दिन बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्र भेजकर गायत्री प्रजापति को मंत्री पद की शपथ ग्रहण कराने का अनुरोध किया था। उधर जियाउद्दीन रिजवी की शपथ भी अभी तक नहीं हो पायी है।

यह भी पढ़ें: मुलायम के फैसले से नाराज़ समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों का इस्तीफा

LIVE TV