25 हजार रुपये जीतने का मौका दे रहा है Amazon, बस करना है ये काम

बहुचर्चित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon आपको इनाम जीतने का मौका दे रहा है। बता दें की Amazon पर प्रतिदिन ऐप क्विज का आयोजन किया जाता है, जिसमें आप सभी सवालों के सही जवाब देकर Amazon Pay में ईनाम जीत सकते हैं। इसी क्रम में Amazon ने आज यानी 24 दिसंबर को क्विज का आयोजन किया है। सभी पांचों सवालों के सही जवाब देने पर आप भी भाग्यशाली विजेता हो सकते हैं। विजेता बनने पर Amazon की तरफ से आपको 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

यह इनाम आपके Amazon Pay बैलेंस में दिया जाएगा। क्विज का पात्र होने के लिए, आपको 5 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। वहीं बता दें की लकी ड्रा के जरिए विजेता का फैसला किया जाता है। अमेज़न ऐप क्विज़ में प्रश्न सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं।

आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि यह एक ऐप ओनली क्विज है। भाग लेने के लिए, आपको अपने फोन पर ऐप डाउनलोड करना होगा। Amazon ऐप Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

एक बार ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद, आप इसे अपने खाते से लॉगिन करें। इसके बाद ऐप में फन जोन सेक्शन में जाएं। आप इसे सीधे सर्च करके भी खोल सकते हैं। फन जोन ओपन होने के बाद तीसरे सेक्शन में आपको रेड कलर का बैनर दिखाई देगा। इसमें आंसर और विन लिखा होगा। इस पर क्लिक करके आप क्विज खेल सकते हैं।

यह क्विज पूरे दिन के लिए मान्य है। उनमें से अधिकांश एक ही विजेता होते है। लकी ड्रा के जरिए विजेता का फैसला किया जाता है। आज का विजेता कल यानि 25 दिसंबर को बताया जाएगा।

LIVE TV