Today’s History 24 January: जानिए 24 जनवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

24 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • संविधान सभा ने 1950 में राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना।
  • जन-गण-मन को 1950 में भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला।
  • प्रेम माथुर 1951 में भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
  • बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 1952 में हुआ।
  • आल्प्स की पहाड़ियों में 1966 में मोंब्लॉ के शिखर के पास एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान दुर्घटना में लगभग 120 लोगों की मौत हो गई।
  • नेवादा में परमाणु परीक्षण अमेरिका ने 1979 में किया।
  • पेरू में सोने की खान में 1989 में 125 से अधिक मजदूर फँस गये।
  • जापान ने 1990 में पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया।
  • लिथुआनिया गणराज्य ने 1991 में सोवियत संघ के सैनिकों हटाने की मांग की।
  • 1993 को सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।
  • 1996 को सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
  • चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को 2000 में राष्ट्रपति की मंजूरी।
  • भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में 2002 में स्थापित।
  • फ्रांस और भारत के बीच 2003 में प्रत्यर्पण संधि।
  • आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की 2005 में गोली मारकर हत्या करा दी गयी।
  • मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर 2011 में हुए बम विस्फोट से 40 लोगों की मौत, 200 घायल।

24 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का 1826 में जन्म हुआ।
  • महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का 1877 में जन्म हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का 1924 में जन्म हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का 1943 में जन्म हुआ।

24 जनवरी को हुए निधन

  • 1965 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का निधन हुआ।
  • 1966 में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ।
  • 2011 में भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी जी का निधन हुआ।
  • 1958 में प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का निधन हुआ।
LIVE TV