थामे हाथ और 500 फुट गहरी खाई से निकाल लाए पांच जिंदगियां

नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल से शाहजहांपुर लौट रहे पर्यटकों की कार 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हादसे के घायलों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों की मानव श्रृखंला बनवाई। इसके जरिए 500 फुट गहरी खाई में कार में फंसे पांच लोगों को बचा लिया गया।

इन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक ये लोग यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। इनमें से एक शख्स का नाम सक्कन खां बताया जा रहा है।

LIVE TV