बुलंदशहर: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़

बुलंदशहर| कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की है। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। मोहल्ला निवासी एक किशोरी से पड़ोस में रहने वाला युवक आए दिन छेड़छाड़ करता था। इसके चलते किशोरी काफी परेशान थी।

आरोप है कि बुधवार सुबह 11 बजे किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान युवक घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। किशोरी ने शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर आने पर किशोरी ने अपनी मां से आपबीती बताई।

किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंची उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया है कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

प्रस्तुति- रवि गिरि

LIVE TV