21 जुलाई का दिन भारत और यहां की महिलाओं के लिए हैं बेहद ही खास , जाने कैसे…

21 जुलाई यह तारीख भारत और इस देश की महिलाओं के लिए खास है। जहां आज से 12 साल पहले आज का दिन इस देश और यहां की महिलाओं के लिए गर्व के पल लेकर आया था। वहीं आज से 12 साल पहले, यानी 21 जुलाई 2007 को देश को पहली महिला राष्ट्रपति मिली थीं।

बतादें की प्रतिभा देवी सिंह पाटिल देश की 12वीं राष्ट्रपति बनी थीं। साल 2007 से 2012 तक वह राष्ट्र के इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहीं। 25 जुलाई 2007 को उन्होंने पहली बार राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

सुर्खियों में रहे बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ‘ब‍िग बॉस’ में जा कर सकते हैं तमंचे पर डिस्को

लेकिन 19 दिसंबर 1934 को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में जन्मीं प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को यह गौरव प्राप्त हुआ था। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी भैरोसिंह शेखावत को तीना लाख से ज्यादा मतों से हराया था।

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने जलगांव के मूलजी जेठा कॉलेज से स्नातकोत्तर (MA) और फिर मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। राजनीति में आने से पहले वह सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही थीं। वह टेबल टेनिस की भी अच्छी खिलाड़ी थीं। जहां एमए के दौरान उन्होंने अपने कॉलेज में कॉलेज क्वीन का खिताब भी जीता था।

खबरों के मुताबिक 01 जून 2019 को प्रतिभा पाटिल को विदेशियों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एग्वेला एज्टेका’ (ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल) से सम्मानित किया गया। प्रतिभा पाटिल यह पुरुस्कार पाने वाली भारत की दूसरी राष्टपति बनीं। लेकिन इससे पहले यह सम्मान राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन को दिया गया था।

देखा जाए तो प्रतिभा देवीसिंह पाटिल देश की 12वीं राष्ट्रपति बनी थीं। 2007 से 2012 तक वह राष्ट्र के इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहीं। 25 जुलाई 2007 को उन्होंने पहली बार राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

दरअसल 01 जून 2019 को प्रतिभा पाटिल को विदेशियों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एग्वेला एज्टेका’ (ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल) से सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभा पाटिल यह पुरुस्कार पाने वाली भारत की दूसरी राष्टपति बनीं। इससे पहले यह सम्मान राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन को दिया गया था।21 जुलाई की तारीख में देश-दुनिया के इतिहास में और भी कई अहम घटनाएं हुईं। कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।

 

 

LIVE TV