डॉक्टर की फटी रह गई आंखें, जब लड़के ने दिए 20 अंडे वो भी साबुत

नई दिल्ली। आप ने आज तक केवल पक्षियों को अंडा देते हुए देखा या सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान को अंडा देते हुए देखा है? जी हां, इंसान को। हम ये बात हवा में नहीं कह रहे हैं बल्कि ये बात सौ प्रतिशत सत्य है। दरअसल ये कहानी है इंडोनेशिया की। जहां एक लड़का पिछले दो सालों से अंडा दे रहा है।

मुर्गी की तरह अंडा देने वाले इस शख्स का नाम है अकमल जिसकी उम्र सिर्फ 14 साल की है। इस लड़के ने पिछले दो सालों से अभी तक 20 अंडे दिए हैं। लड़का पिछले कुछ समय से बार-बार बीमार हो रहा था। वहीं जब लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसने डॉक्टर के सामने अंडा दिया जिसे देखकर डॉक्टर दंग रह गए।

यह भी पढ़ें-नासा ने तैयार किया एक ऐसा स्पेस सूट जिसमें डायपर की जगह होगा शौचालय

बता दें कि शेख युसूफ नाम के अस्पताल के डॉक्टर ने एक बयान जारी कर कहा है कि ये सब शरारत हो सकती है। शायद अंडों को जान-बूझकर अकमल के गुदा द्वार (मलाशय) में छुपा दिया गया हो।

यह भी पढ़ें-फ्लाइट में लगातार गैस छोड़ रहा था यात्री, बदबू ने करा दी इमरजेंसी लैंडिंग

वहीं अकमल के पिता का कहना है कि उनका बेटा कोई बदमाशी नहीं कर रहा है। उसने कभी साबूत अंडा नहीं निगला है। वो आखिर ऐसा क्यों करेगा? फिलहाल डॉक्टर इसी केस पर लगे हुए हैं। हालंकि इसके पीछे की कोई ठोस वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

LIVE TV