2 साल की उम्र में ये बच्चा पीता था 40 सिगरेट, आज हुआ ऐसा हाल जिससे देख डर जाएंगे आप…

सिगरेट पीना या किसी भी तरह का नशा करना सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है, ये बात तो सब जानते हैं। जब कोई सिगरेट खरीदने जाता है, तो उसके पैकेट को देखकर ही पता चल जाता है कि इसे पीने के बाद इंसान की क्या स्थिति हो सकती है।

वैसे तो भारत में सिगरेट पीने की शुरुआती उम्र 18 साल है। इतना ही नहीं सिगरेट बेचने वाले दुकानदारों के लिए ऐसे नियम बनाए गए हैं कि वे 18 साल से कम उम्र के किसी भी इंसान को सिगरेट नहीं बेच सकता।

2 साल की उम्र में ये बच्चा पीता था 40 सिगरेट

लेकिन क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि एक 2 साल का बच्चा एक दिन में 40 सिगरेट पी जाता था। जिस उम्र में बच्चे को ये तक नहीं पता होता कि वह आखिर कर क्या रहा है, उस उम्र में इंडोनेशिया का यह बच्चा 40 सिगरेट पीता था। इस बच्चे का नाम अल्दी रिजाल है।

साल 2010 में अल्दी रिजाल इंटरनेट पर अपने स्मोकिंग की आदत की वजह से काफी चर्चित हो गया था। अल्दी रिजाल की इस आदत से सिर्फ इंडोनेशिया ही नहीं बल्कि पूरा विश्व हैरान था।

लेकिन अब अल्दी रिजाल बड़ा हो गया है। हालांकि उसे देखकर अब कोई भी नहीं कह सकता ये वही बच्चा है, जो एक दिन में 40 सिगरेट पी जाता था।

यही नहीं इस बार अल्दी रिजाल के फेमस होने की वजह सिगरेट पीना या कोई और नशा करना नहीं बल्कि प्राइमरी स्कूल में विजेता बनकर उभरना है।

सुमात्रा के एक छोटे से गांव का रहने वाला अल्दी साल 2010 में सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हुआ था।

जिसने भी की इस पर्वत पर चढ़ने की कोशिश, उसको मिली दर्दनाक मौत…

हालांकि अब अल्दी की सिगरेट की लत तो छूट गई, लेकिन अब उसे एक नई लत लग गई है।

जी हां, अल्दी को लगी ये नई लत खाना खाने की लत है। जब इंडोनेशिया सरकार ने अल्दी पर ध्यान दिया तो उन्हें पता लगा कि उसने स्मोकिंग तो छोड़ दी है, लेकिन ज्यादा खाने की लत पकड़ ली।

इसके चलते उसका वजन भी तेजी से बढ़ गया।

अल्दी की जिंदगी के ऊपर एक डॉक्यबूमेंट्री भी बनी है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से अल्दी को सिगरेट से दूर किया गया।

फिर इंडोनेशिया की सरकार ने बच्चों की स्मोकिंग लत छुड़वाने के लिए अभियान भी चलाया। बता दें कि फिलहाल अल्दी सेहत से एकदम फिट है।”

LIVE TV