नहीं सुधर रहा उत्तर कोरिया, फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान के ऊपर से गुजरी

उत्तर कोरियाउत्तर कोरिया। उत्तर कोरिया ने अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र समेत दुनिया के देशों की चेतावनी को दरकिनार करते हुए फिर से बैलिस्टिक मिसाइल दागा है। यह मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरी और प्रशांत महासागर में जा गिरी। दक्षिण कोरिया और जापान ने इसकी जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से नए प्रतिबंध लगाने के बाद उत्तर कोरिया का यह मिसाइल परीक्षण सामने आया है।  उत्तर कोरिया ने एक महीने के अंदर दूसरी बार जापान के ऊपर से मिसाइल गुजारी है। उसकी इस हिमाकत ने एक बार फिर से तनाव बढ़ा दिया है।

दक्षिण कोरिया के मुताबिक यह मिसाइल करीब 770 किमी ऊपर जाकर प्रशांत महासागर में गिर गई। उत्तर कोरिया ने इस बैलिस्टिक मिसाइल को अपने पश्चिमी तट से पूर्वोत्तर की ओर लांच किया, जो जापान के होकाइडो के ऊपर से गुजरी। उत्तर कोरिया ने यह मिसाइल सुबह 6:57 बजे दागी।

यह भी पढ़ें: बबूल के पेड़ से आम नहीं मिल सकता : अखिलेश

वहीं, जापान ने कहा कि यह मिसाइल जापान के होकाइडो के ऊपर से सुबह 07:04 बजे से 07:06 बजे के बीच गुजरी। हालांकि इससे उसके नागरिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयास की धज्जियां उड़ा दी है। हम ऐसी किसी भी उकसावे की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

 

LIVE TV