बंदरों के आंतक से लोगों का जीना मुहाल

WhatsApp-Image-20160503 (1)मेरठ : सरूरपुर क्षेत्र के गांव हर्रा में इन दिनों बंदरों के आंतक से लोगों का जीना मुहाल हो चला है और खूंखार हो चलते बदंर आए दिन हमला बोल रहे हैं। वानर सेना के हमले से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बच्चे के छत से गिरने पर उसकी टांग टूट गई। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गांव हर्रा निवासी 12 वर्षीय आमिर पुत्र मौहम्मद अपने मकान की छत पर सोया हुआ। इस बीच छत पर वानर सेना ने धावा बोल दिया। जिसके चलते एक बदंर बच्चे की चारपाई पर जा पहुंचा। जिससे बच्चा सहम कर भागने लगा। लेकिन इस बीच बंदर ने बच्चे को दबौच कर उसके मुंह पर वार कर दिया। इस दौरान बच्चा किसी तरह बदंर से छूट कर भागा तो वह छत से गिर गया। जिससे उसकी टांग टूट गई। बच्चे को गंभीर हालत में परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आये दिन होने वाले बदंरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की है। हालांकि आरोप है कि विभागीय अफसर इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे हैं।
संवाददाता :- अक्षय कुमार

LIVE TV