चोरी व लूट की मोटर साईकलों को ठिकाने लगाने के लिए जा रहे एक युवक को हरियाणा पुलिस ने बाइक के साथ धर दबोचा

मेरठ : हरियाणा से कई घटनाओं में चोरी व लूट की मोटर साईकलों को ठिकाने लगाने के लिए जा रहे एक युवक को हरियाणा पुलिस ने बाइक के साथ धर दबोचा। हरियाणा पुलिस के छापे से स्थानीय थाना पुलिस सकते में बताई गयी।

सूत्रों के अनुसार हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, जींद आदि स्थानीय स्थानों से बदमाशों द्वारा बाईकों व कारों को चोरी करके मेरठ में खफाई जा रही हैं। हरियाणा पुलिस मेरठ के बदमाशों द्वारा की जा रही घटनाओं से परेशान हैं। हरियाणा पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ के कुछ बदमाश हरियाणा से बाईके चोरी व लूट करके मेरठ बेचने के लिए जा रहे है। मुखबिर की सूचना पर हरियाणा पुलिस मेरठ के रास्ते लग गयी। हरियाणा पुलिस को चकमा देकर बदमाश मेरठ के लिए निकल गये।

वहीं हरियाणा पुलिस भी पीछे-पीछे मेरठ पहुंच गयी और बागपत बाईपास चौपले के पास से चोरी व लूट की बाईकों के साथ एक बदमाश को धर दबोचा, जबकि कई बदमाश भागने में कामयाब रहे। हरियाणा पुलिस हिरासत में लिये गये बदमाश को अपने साथ ले गयी। वहीं हरियाणा पुलिस द्वारा स्थानीय क्षेत्र में दी गयी दबिश व पकड़े गये बदमाश के बारे में जानकारी से इंकार कर रही है। हरियाणा पुलिस की इस तरह की कार्यवाही से जानी पुलिस सकते में हैं।
संवाददाता :- अक्षय कुमार

LIVE TV