
17 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

मुग़ल शासक बाबर 17 नवंबर, 1525 को भारत को जीतने के लिए सिंध के रास्ते पांचवीं बार भारत में प्रवेश किया था।
इक्वाडोर और वेनेजुएला 17 नवंबर, 1831 को ग्रेटर कोलंबिया से अलग हो गए थे।
इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 17 नवंबर, 1869 ने 13,000 किलोमीटर की पहली साइकिल रेस जीती।
तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत 17 नवंबर, 1932 को हुई।
अमेरिका ने 17 नवंबर, 1933 को सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी थी।
इनका होता है जन्मदिन
17 नवंबर, 1900 में श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ पद्मजा नायडू का जन्म हुआ था।
17 नवंबर, 1922 में शरीर विज्ञान या चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले अमेरिकी चिकित्सक स्टैनले कोहेन का जन्म हुआ था।
17 नवंबर, 1942 में अमरीकी फ़िल्मों के प्रसिद्ध एवं बेहतरीन निर्देशक मार्टिन स्कोर्सेसे का जन्म हुआ था।
17 नवंबर, 1978 में कनाडाई अभिनेत्री और कार्यकर्ता राहेल मैकऐड्म्स का जन्म हुआ था।
इनकी होती है पुण्यतिथि
17 नवंबर, 1917 में फ्रेंच मूर्तिकार अगस्टे रोडिन का निधन हुआ था।
17 नवंबर, 1928 में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ था।
17 नवंबर, 2012 में भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का निधन हुआ था।
17 नवंबर, 2013 में ब्रिटिश-जिम्बाब्वे के उपन्यासकार डोरिस लेसिंग का निधन हुआ था।