गर्मियों में पहनिए आरामदायक कपड़े

garmiकपड़े मौसम के अनुसार पहनना चाहिए। जाड़ों में काले या गहरे रंग के कपड़े पहनें और गर्मी में सफेद या हल्के रंग के। नौकरी करने वाली हर लड़की या महिला को ऑफिस अलग-अलग कपड़े पहनकर जाना होता है, ताकि वह परफेक्ट दिखें। खासकर वो एथनिक पहनना ही पंसद करती हैं। अगर आप शिक्षिका, कॉपीराइटर या कोई साधारण सी नॉवेल जॉब करती हैं तो डेनिम में जाना संभव नहीं होता है। ऐसे में एथनिक लुक और ड्रेस ही सबसे सहज और आरामदायक होती है। कुर्ती और लैग्गिंस सबसे सही रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसे डिजाइन के बारे में बताएंगे, जो कुरतों के लिए ऑल टाइम बेस्ट होते हैं। इनका फैशन कभी आउट नहीं होता है। बस आपको इन्हें अपनी फिटिंग के हिसाब से सिलवाना है और अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर लेना है।
लेमन ग्रीन कुर्ता- कभी-कभी इस रंग को भी पहनना आपको फ्रेश लुक देता है। मंडे के दिन आपके मूड को सारा दिन फ्रेश बनाएं रखने में ये काफी मददगार होगा।
ब्लू कलर में एस्सेमिट्रिक कुर्ता- प्लेन कुर्तो से हटकर यह है। इसे रेड कलर की लैग्गिंस के साथ पहनें, काफी फबेगा।
ब्लैक स्ट्रेट कुर्ता- गर्मियों में यह कुर्ता काफी सही रहता है। आपको खुलापन लगता है और भारीपन महसूस नहीं होता है।
वी-नेकलाइन औरेंज कुर्ता औरेंज कलर का वी-लाइन कुर्ता, डेनिम पर पहनने के लिए बेस्ट है। यह कलर भी आजकल काफी चलन में है।
साइड बटन लांग कुर्ता हर कुर्ते में बटन बीचों-बीच लगे होते हैं। ऐसे में इस कुर्ते की डिजाइन काफी हटकर है। इसमें साइड बटन लगे हुए है। और इसका मिडनाइट ब्लू कलर भी काफी यूनिक लगता है। आप इसे ब्लैक स्कीनी जींस के साथ पहन सकते हैं।
पिंक लेस वाला सेक्विन कुर्ता-फ्राई डे को बेबी-बेबी सा फील लाने के लिए आप इसे पहन सकती हैं। ये एक स्लीपलेस कुर्ता है जिसे गर्मियों में पहनने के बाद काफी रिलैक्स लगता है।
अपनी लंबाई के हिसाब से आप क्या पहनें
यह सच है अच्छे कपड़े पहनने का शौक हर इंसान को होता है, लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए खूब शॉपिंग भी करते हैं, लेकिन अक्सर हम लोग भूल कर बैठते हैं और ये समझ नहीं पाते कि हमारी पर्सनालिटी पर कौन सा कपड़ा सूट करेगा।
शॉर्ट ड्रैसेज देखने में भले ही कितनी भी अच्छी लगे, लेकिन अगर आपकी हाइट कम है, तो ये आपका लुक खराब कर देगी। इसलिए छोटे कद वाली लड़कियां इसे न पहनें। छोटे कद वाली लड़कियों को बरमूडा शॉर्ट्स पहनना चाहिए, इसके साथ लंबा ट्राऊजर पहनने से भी आपकी हाइट छोटी नहीं लगेगी। अगर आपका कद लंबा है तो लेग्गड पैंट ट्राइ करें। इसे पहनने से वह स्मार्ट और आकर्षक दिखेंगी। वहीं छोटे कद वाली लड़कियों पर यह अच्छी नहीं लगेगी। साइड बैग को अपने साइज के हिसाब ही लें। अगर आप ओवरसाइज बैग लेंगे तो वह बहुत ही सुंदर लगेगा। छोटे कद वाली लड़कियां हॉरीजंटल र्पिंट, शर्ट, टॉप या आड़े र्पिंट वाले कपड़े न पहनें, इससे आप और भी छोटी लगेंगी।
तपती, चिलचिलाती गर्मियों के फैशन के लिए हर रंग उपयुक्त नहीं होता। सफेद रंग हालांकि गर्मियों के मौसम के लिए एक सदाबहार रंग है, लेकिन फैशन विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मियों में इस बार समुर्दी हरा और नीले रंगों के शेड्स बेहद चलन में रहेंगे।
एक ब्यूटीशियन ने बताया कि स्ट्रॉबरी आईस, रोज, गुलाबी के शेड्स, पीला और हरा जैसे हल्के पेस्टल शेड्स बेहद खूबसूरत लगते हैं। गर्मियों के लिए ये एकदम सटीक रंग हैं। इसके अलावा सफेद रंग गर्मियों के लिए एक सदाबहार रंग है। सफेद से ज्यादा ताजगी भरा कोई रंग नहीं है। गर्मियों में सफेद रंग हमेशा चलन में रहेगा। सिर से पांव तक सफेद रंग पहनने से आप बेहद स्टाइलिश और र्पभावशाली नजर आएंगे। सफेद परिधानों के साथ नीले और फिरोजी (टरक्वि) रंगों की एक्सेसरीज पहनें। इससे इस रंग के आकर्षण में और इजाफा हो जाएगा।
डेनिम्स के साथ क्लासिक सफेद सूती टॉप, शर्ट या ट्यूनिक गर्मियों के मौसम के वॉर्डरोब के लिए एक जरूरी परिधान है। इनके साथ भूरे रंग के जूते और बैग लिए जा सकते हैं। इसके विपरीत डेनिम की सफेद रंग की लॉन्ग या शॉर्ट स्कर्ट, लहराते पलाजो या स्लिम फिट पैंट जैसे सफेद बॉटम्स के साथ पेस्टल या चमकीले रंग के टॉप या ट्यूनिक पहने जा सकते हैं। गर्मियों की ताजगी भरी आकर्षक लुक के लिए नीले रंग के शेड्स और र्पिंट्स के टॉप के साथ सफेद रंग का लोअर पहनें। साथ ही गर्मियों में विविध रंगों के फैब्रिक्स, कट्स और स्टाइल्स पहने जा सकते हैं। गर्मियों के फैशन का मंत्र है कि अपनी लुक को सादगी भरा रखें, हालांकि सर्दियों के नीरस मौसम की तुलना में यह मौसम रंगों और पैटर्न्स से खेलने के लिए मजेदार है।
यदि हम फैब्रिक्स की बात करें तो इस मौसम में सूती, विस्कोस, रेयोन क्रेप, फ्लेक्स या लिनेन बेहद अनुकूल हैं। इकत, टाई एंड डाई, ब्लॉक पिं्रट जैसे पांरपरिक डिजाइन गर्मियों के परिधानों के स्टाइल में इजाफा करते हैं।
कॉटन के कपड़े को पहचानना आम लोगों के लिए इतना आसान नहीं होता है, एक अनुभवी आदमी ही हाथ से छूकर कपड़ों की पहचान कर सकता है, लेकिन आम लोगों के लिए इसकी पहचान करना काफी मुश्किल होता है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिससे आप असली कॉटन की पहचान कर सकते हैं।
असली कॉटन की पहचान करने के लिए कोने से कपड़ा फाड़ें, अगर कपड़ा आसानी से फट जाए तो इसका मतलब है कि कपड़ा असली कॉटन है। कॉटन के कपड़े को कोने से काटकर माचिस से जलाएं, अगर वो तुरंत जल जाए तो इसका मतलब है कि कपड़ा असली कॉटन है और अगर उसमें गांठ बन जाए, तो इसका मतलब है कि कॉटन के कपड़े में मिलावट है। इस प्रकार मौसम के अनुकूल और अपने शरीर की बनावट के हिसाब से कपड़े पहनें तो दफ्तर हो या पार्टी सभी आपको निहारते रह जाएंगे। (हिफी)

LIVE TV