वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय बीजेपी नेता पर हमला

  • गांव के निकट हॉकी, लाठी-डंडे से लैस होकर पहले से थे हमलावर

download (5)मधुबन (मऊ) : क्षेत्र के एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला उस समय हुआ जब वह निमन्त्रण से वापस घर जा रहे थे।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गाँव के ही एक नामजद सहित आधा दर्जन के खिलाफ बलबा गोलबन्द होकर मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया है।
थाना क्षेत्र के रसूलपुर आदमपुर उर्फ़ रामपुर निवासी मनोज गुप्ता भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। मनोज भाजपा नेता भरत सिंह के साथ निमन्त्रण पर गए थे। लगभग 11 बजे के बाद भरत सिंह उन्हें उनके गाँव के निकट छोड़कर अपने घर चले गए। मनोज पैदल घर जा रहे थे। वह गाँव के निकट पहुँचे ही थे कि रास्ते में ही हाँकी डण्डा आदि लेकर बैठे कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। जिससे वो लहूलुहान होकर गिर पड़े।शोर सुनकर पड़ोस में स्थित दलित बस्ती के लोग दौड़कर आते तब तक हमलावर मनोज को मरा समझकर भाग खड़े हुए। लोंगो की मदद से मनोज को सामुदायिक केंद्र फतहपुर लाया गया जहाँ इलाज के बाद मनोज ने गाँव के ही इरफ़ान उर्फ़ राजू सहित आधा दर्जन लोंगो के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। सूत्रों ने लाइव टुडे को बताया कि मनोज भाजपा कार्यकर्ता के रूप में लोंगो की मदद में आगे रहते हैं। ऐसी ही किसी रंजिश को लेकर यह हमला किया गया है। भरत सिंह ने कहा कि अगर पुलिस आरोपियों को अविलम्ब गिरफ्तार कर जेल नही भेजती है तो आंदोलन होगा।

LIVE TV