10 वर्ष की बालिका से एक युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल !

रिपोर्ट – सौरभ

फिरोजाबाद : यूपी के फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद इलाके के एक गांव में एक 10 वर्षीय बालिका से पड़ोस के ही एक लड़के ने रात को उसके साथ दुष्कर्म किया | परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी |

पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया तथा शिकोहाबाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है | फिलहाल पीड़ित बालिका शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती है | ज्सिका इलाज किया जा रहा है |

घटना इस तरह से है कि जब पीड़ित लड़की रात को घर में अकेली थी उसकी बड़ी बहन और उसकी मां काम से कहीं बाहर गए हुए थे | पास में रहने वाला एक वाले युवक घर मे आ गया और उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया|

पुलिस ने भी इस पर तत्काल ही एक्शन लेते हुए कार्यवाही कर दी है | आरोपी को तो गिरफ्तार किया है | साथ ही पीड़ित बालिका को जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया है | महिला चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है |

 

लखनऊ शहर की ट्रैफिक से बचने के जुनून में खुद ही बना डाली बैटरी चलित गियर वाली साइकिल !

 

अजय सिंह चौहान,  सी.ओ. शिकोहाबाद ने कहा कि 10 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया लड़की का मेडिकल कराया गया है | आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया है |

 

LIVE TV