ज़मीनी विवाद निपटाने गए पुलिस को दबंगों ने पीटा, दरोगा सहित 3 पुलिसकर्मी घायल !

रिपोर्ट – दिलीप कुमार

कन्नौज : शहर में ज़मीनी विवाद निपटाने गई | पुलिस दबंगों के हाथों पिट गई | जिसमें दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी गम्भीर घायल हुए हैं | सिकंदरपुर चौकी अंतर्गत चंदरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था |

मारपीट की सूचना मिलने पर सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज सुशील कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे | ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने एक पक्ष की तरफदारी करनी शुरू कर दी |

इस बात से गुस्साए दूसरे पक्ष ने उन पर हमला बोल दिया | जिससे दबंगों ने उनको जमकर पीट दिया | जिसमें वह और उनके साथी सिपाही घायल हो गए |

 

हत्या या आत्महत्या? राजधानी में संदिग्ध परिस्थितियों मे 9वीं मंजिल से गिरकर युवती की हुई मौत…

 

पुलिस को अपने बचाव में हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी | मौके पर पहुंची पुलिस घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल लेकर आई |

घायल चौकी इंचार्ज और सिपाहियों को छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती करवाया गया | जहां से दरोगा को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है |

 

LIVE TV