होली के रंग में खलल डाल सकता है मौसम, बारिश की संभावना

देहरादून: मौसम विभाग के मुताबिक 2 मार्च से एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। होली के दिन प्रदेश अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। ठंडी हवाओं से मैदानों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी कर दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस दिन बारिश की संभावना बन रही है। अभी ये दबाव आंशिक है। लेकिन इससे हल्की बारिश होने की संभावना दिख रही है। चार हजार मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।

LIVE TV