दूसरी औरत के साथ रिश्ता खिलाड़ी पति को पड़ा भारी, पत्नी ने पहले पिलाई शराब और फिर…

हॉकी प्लेयर की हत्यामुंबई। मलाड इलाके में एक पूर्व हॉकी प्लेयर की बड़ी ही बेहरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले ने किचन में इस्तेमाल होने वाले चाकू को बतौर हथियार प्रयोग किया। खिलाड़ी के साथ मैच खेल चुके अन्य साथियों को जब इस घटना का पता चला तो सभी सकते में आ गया है। बता दें खिलाड़ी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने की। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

क्या मोदी तय समय से पहले कराएंगे लोकसभा चुनाव?

खबरों के मुताबिक़ मृतक का नाम अपैया चेनंदा (52) था। अपैया कई वर्षों तक एयर इंडिया, टाटा और बांबे की टीम की ओर से हॉकी खेल चुके थे। अपैया अपनी पत्नी अमिता (45) और दो बच्चों के साथ मलाड के काचपाड़ा इलाके में रहते थे।

अपैया के साथ खेल चुके कई हॉकी खिलाड़ी इस घटना से सकते में हैं। हॉकी के पूर्व भारतीय कोच क्लेरेंस लोबो कहते हैं कि, ‘चेनंदा की मौत से वह गहरे सदमे में हैं। वह बेहद शानदार खिलाड़ी था।

चेनंदा कुर्ग का रहने वाला था फिर वहां से वो बंगलुरु आ गया था। यहीं से एयर इंडिया ने उसे अपनी टीम के लिए चुना था।’

पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर उनके बच्चे घर पर नहीं थे। दोनों ने घर पर एक साथ शराब पी। कुछ देर बाद उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

हे प्रभु! 2017 के 8 महीनों में हुए ये 10 बड़े रेल हादसे

झगड़ा इस कदर बढ़ा कि अमिता किचन से चाकू लेकर आई और उसने अपैया पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद अमिता ने खुद पर भी चाकू से वार किया।

अपैया की चीख-पुकार सुनते ही पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। फौरन दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अपैया को मृत घोषित कर दिया। अमिता का इलाज अभी चल रहा है।

अपैया के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अमिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूछताछ में बेटे गणपति ने बताया कि अमिता उसके पिता की दूसरी पत्नी हैं।

गणपति ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। पुलिस अमिता के ठीक होते ही उसे गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

देखें वीडियो :-

LIVE TV