हुआ बड़ा खुलासा! शादी के 10 दिन बाद लापता हुई दुल्हन , जाने पूरा मामला…

पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं, जो शादी का झांसा देकर ठगी करता था। बतादें की ये गिरोह अविवाहिता को अपना शिकार बनता था।  देखा जाये तो इस गिरोह ने हद से ज्यादा वारदात को अंजाम दिया हैं। इस  गिरोह में सात लोग हैं, जिनमें तीन महिलाएं भी हैं।

खबरों के मुताबिक थाना मगोर्रा के सौंख के एक युवक को झांसे में लेकर इस गिरोह ने ढाई लाख रुपये हड़प लिए थे। गिरोह की एक युवती ने ही मंदिर में उससे शादी की। इसके 10 दिन बाद दुल्हन भाग गई। पीड़ित युवक ने मगोर्रा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

तीन प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि पकड़े गए लाखन निवासी नगला बंजारा (आगरा), रामवीर निवासी डींग (भरतपुर), जयप्रकाश उर्फ रामनिवास निवासी नवीपुर (कोसीकलां), गिर्राज निवासी नंदनवन कालोनी (हाथरस), मीरा देवी निवासी नंदनवन (हाथरस), ऊषा निवासी ककरऊ कोठी (फिरोजाबाद) और खुशी राणा निवासी बुद्ध विहार (नई दिल्ली) हैं।

इस गिरोह ने 22 जून को सौंख के देवी पुत्र नवाब सिंह से 2.5 लाख रुपये की ठगी की थी। देवी की शादी खुशी राणा से सौंख के देवी मंदिर में कराई। 10 दिन बाद गिरोह की सदस्य खुशी राणा जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
LIVE TV