हिमाचल में कांग्रेस ने किया क्लीन स्वीप, मंडी सीट के साथ ही तीनों विधानसभा सीटें भी छीनी

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP)को तगड़ा झटका दिया है। मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार कौशल ठाकुर को हरा दिया है। कांग्रेस ने फतेहपुर विधानसभा सीट पर भी कब्‍जा कर लिया है। इस सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह ने भाजपा के बलदेव ठाकुर को हराया है। जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस प्रत्‍याशी रोहित ठाकुर 6103 मतों से विजयी घोषित हो गए हैं। रोहित ठाकुर ने 29447 वोट प्राप्‍त किए। वहीं, अर्की की विधानसभा सीट से भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

Congress digital membership drive identity cards issued latest elections  updates | India News – India TV

बता दें कि हिमाचल की एक लोकसभा सीट मंडी और तीन विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई पर 30 अक्टूबर को मतदान हुए थे। जिसके परिणाम आज आए हैं। इन सभी सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी की सीधी टक्कर मानी जा रही थी।

गौरतलब है कि 13 राज्यों की 29 विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव हुआ था. इसमें असम की 5, पश्चिम बंगाल की 4 मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Voting Percentage) और मेघालय की 3-3, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की 2-2 और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की 1-1 विधानसभा सीट शामिल है।

LIVE TV