भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार काजल राघवानी का गाना ‘हाय दईया रे दईया’ हुआ हिट

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार काजल राघवानी की फिल्म- ‘देवर भईल दीवाना’ का भोजपुरी गाना- ‘हाय दईया रे दईया’ वायरल हो रहा है। गाने को 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार काजल राघवानी का गाना 'हाय दईया रे दईया' हुआ हिट

Kajal Raghwani bhojpuri gana hay daiya re daiya dance video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काजल राघवानी एक जाना माना नाम हैं। अपने फैंस के बीच वह भोजपुरी क्वीन के नाम से भी जानी जाती हैं। वह भोजपुरी फिल्म जगत की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं और अलग अलग समय पर लोग काजल राघवानी (Kajal Raghwani) को दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ देखते आए हैं। हालांकि यह एक्ट्रेस अपनी पहचान या सफलता के लिए किसी अन्य स्टार की मोहताज नहीं है।

शायद ही देखा होगा ऐसे काले रंग का एप्पल, इनकी खासियत है चौंकाने वाली…

काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म जगत की कई हिट फिल्मों में काम किया है और फैंस इंटरनेट पर उनके गाने खूब सर्च करते हैं। अलग अलग स्टार के साथ उनके भोजपुरी गानों के वीडियो भी अक्सर वायरल होते हैं। इन्हीं में से एक भोजपुरी गाना है- ‘श्रृंगार दानी छोटी हाय दईया रे दईया (hay daiya re daiya)’। इस गाना भोजपुरी फिल्म देवर हुआ दीवाना का हिस्सा है और अब तक 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मनोरंजन जगत में भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की भूमिका तेजी से बढ़ रही है और यह मुख्‍य धारा में भी जगह बना रहा है। दीवाली हो, होली हो या फिर नया साल हर मौके पर भोजपुरी स‍िनेमा के गाने रिलीज होते हैं और फैंस के बीच वायरल भी होते हैं।

मालदीव की ‘फ्राइडे मस्जिद’ के संरक्षण को लेकर भारत की तरफ से मदद का ऐलान- PM मोदी

कोई खास मौका हो और भोजपुरी स‍िनेमा में हलचल न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। खास कर भोजपुरी की मशहूर अदाकारा काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी इन मौकों पर Top Trend में रहती हैं।

 

LIVE TV