हाथी ने पैरों से कुचल कर की एक किसान की हत्या, इलाके में दहशत !

रिपोर्ट – कुमार रहमान

बरेली : जनपद की बहेड़ी तहसील क्षेत्र में हाथियों ने एक किसान को पैरों से कुचल कर मार दिया | दो जंगली हाथी इलाके में घुस आए हैं | उनके आतंक से लोग दहशत में हैं |

भुडिया कॉलोनी के पास से बहेड़ी क्षेत्र में घुसे यह हाथी इस वक़्त थाना गांव तक पहुंच गए हैं | यह जंगली हाथी कल शाम सिली के इलाके में दिखे थे | और वहां से फसलों को रौंदते हुए थाना गांव के जंगल तक पहुंच गए |

हाथियों ने आज भट्टी गांव के 50 वर्षीय किसान लाखन को पैरों से कुचल कर मार दिया | किसान अपने खेत पर गया हुआ था |

 

इनामी बदमाश ने 11 वर्षीय बच्ची को अगवा कर किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार !

 

तभी वहां हाथी आ गए | हाथियों को देखकर लाखन भागा, लेकिन दहशत में वहीं गिर पड़ा | बताते हैं कि हाथी ने उसके ऊपर पैर रख दिया |

उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया | जहां उसकी मौत हो गई | हाथियों के आने और एक किसान को मार दिए जाने की खबर से चारों तरफ दहशत फैल गई है | लाखन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है |

 

https://www.youtube.com/watch?v=vbxhzwmOWRQ

LIVE TV