हाईकोर्ट का सवाल, आखिर क्या वजह है राजधानी में महिलाएं खुद को नहीं समझती महफूज

नई दिल्ली।  हाईकोर्ट ने राजधानी की महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई है साथ ही उन मुद्दों के बारे में सवाल किया है जिस वजह से महिलाएं खुद को सुरक्षित नहीं महफूज करती हैं।

हाईकोर्ट

मुंबई की ही तरह राजधानी की सड़कों पर रात में महिलाएं क्यों नहीं घूम सकती हैं।

न्यायमूर्ति जीएस सिस्तानी व न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की खंडपीठ ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को महिलाओं के लिए अपराध मुक्त बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें।

आखिर ‘ट्रिपल तलाक’ बिल बना कानून, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी अनुमति

सरकार के मुख्य सचिव भी इस मुद्दे पर संबंधित पक्षों के साथ बैठक करें और उसे अमली जामा पहनाएं। खंडपीठ ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए रखे गए कोष का इस्तेमाल सीसीटीवी कैमरा व सड़कों पर लाइट लगाने में खर्च करने पर अपनी सहमति दी है।

LIVE TV