स्वाइन फ्लू ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़े, दिल्ली हैं सबसे संक्रमित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बेशक चार दिन इलाज के बाद एम्स से अपने निवास लौट आए हैं, लेकिन सवाल उनके संक्रमित होने का उठा है? दिल्ली व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीमें पिछले कुछ दिन से शाह के संक्रमित होने की जानकारी जुटा रहे हैं। जबकि इन्हीं में से एक अधिकारी का कहना है कि अमित शाह को दिल्ली में ही संक्रमित होने की आशंका ज्यादा है।

स्वाइन फ्लू

पिछले 13 दिन में एच1एन1 ने 168 लोगों को अपना शिकार बनाया है। करीब सात वर्ष में ऐसा पहली बार है जब साल के शुरुआती 13 दिनों में ही इतने मरीज अस्पताल पहुंचे हों। इन मरीजों का उपचार राजधानी के सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में अलर्ट भी जारी कर दिया है।

जबकि 49 मरीज दम तोड़ चुके हैं। सर्वाधिक राजस्थान में 789 मरीजों में 31 की मौत हुई। जबकि पंजाब में मिले 46 में से 6 ने विभिन्न अस्पतालों में दम तोड़ा। इतना ही नहीं दिल्ली से सटे हरियाणा में भी अब तक 128 मरीज दर्ज हुए हैं इनमें से दो की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अचानक से स्वाइन फ्लू के इतने केस आए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं। उनके साथ मिलकर अस्पतालों में मॉनीटरिंग चल रही है।

500 साल पुराने इस बरगद के पेड़ को क्यों कहा जाता है ‘मौत का पेड़’, कारण है बेहद खौफनाक…

दिल्ली में मरीजों की रिकॉर्ड तोड़ स्थिति और हाल ही में रामलीला मैदान में हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर आशंका है कि शाह को दिल्ली में ही संक्रमण हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि इसलिए करना आसान भी नहीं है, क्योंकि वे पार्टी के कार्यों के चलते लगातार बाहरी राज्यों के दौरे पर भी रहे हैं। बहरहाल नई दिल्ली क्षेत्र में भी विभागीय टीमें निगरानी कर रहे हैं।

ऐसे तोड़ दिया दिल्ली में रिकॉर्ड
साल     मरीज       मौत      

2012    78         01
2013    1511       16
2014    38         01
2015    4307       12
2016    193        07
2017    2835       16
2018    205        02
13 जनवरी 2019     168     00

LIVE TV