भाजपा के बागी सासंद ‘शत्रुघन सिन्हा’ पार्टी में शामिल होने से पहले ही बने कांग्रेस के ‘स्टार प्रचारक’

बिहार के पटना साहिब से भाजपा के बागी सासंद शत्रुघन सिन्हा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के लिए छह अप्रैल की तारीख का ऐलान किया था। हालांकि कांग्रेस भी सोच रही है कि शत्रुघन सिन्हा का मूड बदले और वह वापस भाजपा का दामन थामें, उससे पहले ही उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दे दी जाए। इसी क्रम में कांग्रेस ने शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघन सिन्हा को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाया है।

भाजपा के बागी सासंद 'शत्रुघन सिन्हा' पार्टी में शामिल होने से पहले ही बने कांग्रेस के ‘स्टार प्रचारक’

कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है, उसमें शत्रुघन सिन्हा का नाम भी शामिल है। शत्रुघन सिन्हा आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का दामन थामेंगे। बताते चलें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल वोरा ने चुनाव आयोग को बिहार के स्टार प्रचारकों की एक सूची सौंपी है।

आज ग्राहकों के लिए बंद रहेंगे पूरे देश के बैंक, बैंक अकाउंट क्लोजिंग डे के कारण नहीं होगा कोई लेन-देन

जिसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह कहलगांव समेत शत्रुघन सिन्हा सिन्हा का नाम भी शामिल किया है।

शत्रुघन को इस सूची में 17वें नंबर पर रखा गया है। जिसकी एक प्रति मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिहार को भी भेज दी गई है। बताते चलें कि शत्रुघन सिन्हा काफी दिनों से भाजपा से नाराज चल रहे थे।

उनके मुताबिक उन्हें वह पद और सम्मान नहीं दिया जा रहा था, जिसके कि वह हकदार थे। साथ ही उन्हें इस बार पार्टी ने पटना साहिब से टिकट भी नहीं दिया था। जिससे खफा होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामने का फैसला किया था। हालांकि इसके लिए पहले उन्होंने 28 मार्च का दिन तय किया था लेकिन कुछ कारणों के चलते यह तारीख आगे बढ़ाकर 6 अप्रैल कर दी गई है।

कोर्ट आज करेगा वाड्रा की सजा पर फैसला, मिलेगी बेल या जेल

बताते चलें कि पटना साहिब सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है, इससे पहले यह सीट शत्रुघन सिन्हा के पास हुआ करती थी। वहीं कांग्रेस में शामिल होने वाले शत्रुघन सिन्हा को पार्टी इसी सीट से रविशंकर प्रसाद के खिलाफ उतार सकती है। गौरतलब हो कि पटना साहिब सीट से शत्रुघन सिन्हा लगातार दो बार से सांसद रहे हैं।

LIVE TV