बंटी सचदेवा से ब्रेक-अप के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा का दिल आया इस गबरू जवान पर

मुंबई.अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है। बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही ताजा जानकारी की मानें तो हाल में जहीर इकबाल ने अपने जन्मदिन की पार्टी मुंबई के रेस्तरां में रखी थी। जहां सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, आयुष शर्मा, सूरज पंचोली और प्रनूतन बहल जैसे कलाकार पहुंचे थे।

Sonakshi-and-Zaheer

अगर पार्टी में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने पार्टी में काफी वक्त एक साथ गुजारा और काफी सारी बातें की। दोनों की नजदीकियों का आलम यह था कि इन्होंने डांस फ्लोर पर अपने जबरदस्त मूव्स से आग लगा डाली। सूत्र ने हमें बताया है कि जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल डांस कर रहे थे, तब इनकी केमिस्ट्री देखने वाली थी। ऐसा लग रहा था कि इन्हें इस बात की परवाह ही नहीं थी कि इनके आस-पास सलमान खान जैसा बड़ा सुपरस्टार है, दोनों अपनी मस्ती में ही मस्त थे।

भारत के हॉटेस्ट वेजिटेरियन बने अनुष्का, कार्तिक

बता दें जहीर इकबाल सलमान खान के बैनर में ही बन रही ‘नोटबुक’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रनूतन बहल भी हैं। हाल में ही भाईजान ने फिल्म ‘नोटबुक’ की रिलीज डेट का ऐलान किया है।

अगर सोनाक्षी सिन्हा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने इसी साल फरवरी के महीने में बंटी सचदेवा के साथ ब्रेकअप किया है। दोनों काफी समय से अच्छा रिश्ता शेयर कर रहे थे लेकिन दोनों ने इसे अचानक ही खत्म करने का फैसला ले डाला। अब देखना यह होगा कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का रिश्ता कब तक चलता है।

LIVE TV