एलओसी पर भारतीय, पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सैनिकों के बीच गोलीबारी
सूत्रों ने कहा कि बुधवार देर शाम उड़ी सेक्टर के कमालकोटे क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों ने स्वचालित हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल किया।
मोदी के आगे हार गए दुनिया के सारे दिग्गज, इस काम में PM मोदी हैं No. 1
उन्होंने बताया,”भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया। गुरुवार सबह तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी रही। हमारी तरफ से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”
Video : आज रहेगी नज़र : छावनी में तब्दील हुई अयोध्या…
इसी इलाके में बुधवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में दो भारतीय जवान घायल हो गए थे।

LIVE TV