सूरत में पुलिस और मजदूरों के बीच झड़प, रोकने के लिए उठाया यह सख्त कदम….

लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर लगातार अपने घर लौटने की मांग कर रहे हैं। इस बीच गुजरात के सूरत में प्रवासी मजदूरों और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। सूरत में सोमवार को पुलिस के ऊपर प्रवासी मजदूरों ने पत्थर बरसाए। जिसके बाद पुलिस ने उन लोगों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लेना का प्रयास किया और आंसू गैस के गोले दागे।

सूरत में पुलिस और मजदूरों के बीच झड़प

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूरत के कडोदरा इलाके में रहने वाले मजदूर कई दिनों से घर जाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन बार-बार उन्हें भरोसा दे रहा था, लेकिन आज मजदूरों ने आपा खो दिया और घरों से बाहर निकलकर हंगामा करने लगे। मजदूरों ने आस-पास खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर सख्ती करेंगे: अरविंद केजरीवाल
कोरोना वायरस के चलते तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ने के बाद इन प्रवासियों की मांग थी कि उन्हें अब अपने पैतृक स्थान पर भेजा जाए। मामला इतना बढ़ गया कि स्थिति संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े हैं। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। विवाद की वजह का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

 

LIVE TV