सुशांत सिंह राजपूत पर RJD विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा अगर वह राजपूत होता तो………….

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर अब सियासत शुरु हो गई है। जिनका उपयोग अब राजनीति पार्टियां बिहार चुनाव में कर रही हैं। इसी क्रम में बिहार में लालू की पार्टी आरजेडी के एक विधायक ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक विवाद बयान दे डाला है। जिसके चलते अब इस पर राजनीति और गरमा गई है। आरजेडी विधायक ने सुशांत सिंह के राजपूत होने पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।

पूरा मामला है , दरअसल बिहार के सहरसा से आरजेडी विधायक अरुण यादव सुशांत को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जाति से राजपूत नहीं था। विधायक अरुण यादव ने आगे कहा कि अगर वह राजपूत होता तो गले में रस्सी लगाकर मरता नहीं। क्योंकि राजपूत महाराणा प्रताप के वंशज होते हैं। वो राजपूत था तो उसे मुकाबला करना चाहिए था।


वहीं आरजेडी विधायक ने आगे कहा कि वैसे सीबाआई जांच कर रही है। वह अपना काम कर रही है। आपको बता दें कि विधायक अरुण यादव ने ये बयान अपने इलाके में एक चुनावी दौरे के बीच कहीं। आरजेडी विधायक अरुण यादव ने कहा कि डोरी (रस्सी) बांधकर मरना नहीं चाहिए था। उससे डट कर मुकाबला करना चाहिए था। लेकिन वह नहीं कर पाया। महाराणा प्रताप राजपूत के साथ-साथ यादवों के भी पुरखे थे।
अरुण यादव को जल्द ही ये एहसास भी हो गया कि वो विवादित बयान दे चुके हैं। इसीलिए आरजेडी विधायक ने तुरंत अपना डैमेज कंट्रोल करने के लिए कहा कि सुशांत केस की सीबीआई जांच कर रही है। हमारे नेता तेजस्वी यादव ने सीबीआई जांच करने की मांग भी की थी। जो नालंदा में फिल्म सिटी बन रहा है उसका नाम हमलोगों ने सुशांत के नाम पर रखने की मांग की है।

LIVE TV