लाउड स्पीकर पर अज़ान को लेकर सवालों के घेरे में आ गई एक्ट्रेस, अबू आजमी ने कहे ‘अपशब्द’

सुचित्रा कृष्णमूर्तिमुंबई। बॉलीवुड की लाइमलाइट में रहना किसे नहीं पसंद आता, लेकिन आए दिन बॉलीवुड किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में आ ही जाता है। अगर बात की जाए मशहूर सिंगर सोनू निगम की तो ऐसा लगता है कि विवादों से उनका गहरा नाता हो गया है। करीब तीन माह पूर्व धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर और अजान विवाद के कारण उन्हें लोगों के तीखे तंज का सामना करना पड़ा था। अब उनकी उसी आवाज को अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने पुनर्जीवित करने का काम दिया है।

उनके द्वारा साफ़ तौर पर अजान का नाम लेकर की गई टिप्पणी ने सोनू के दब चुके माहौल को एक बार फिर हवा दे दी। साथ ही उन्हें भी सुर्ख़ियों में आने का मौका मिल गया।

यह भी पढ़ें : ‘शक्ति…’ के सेट पर रोशनी को याद आईं माँ रीना

बता दें सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक अर्से से गायब थीं, इसलिए जानकार इसे महज एक पब्लिसिटी स्टंट करार दे रहे हैं।

सुचित्रा ने एक ट्वीट के जरिये कहा कि ‘सुबह पौने पांच बजे जब वो घर लौटी तो अज़ान की आवाज़ ने उनके कानों को चीर दिया।
इस तरह कट्टर तरीके से थोपी जाने वाली धार्मिकता से ज्यादा बेवकूफाना कुछ नहीं हो सकता।’ उनके इस विवादित ट्वीट के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया।

अबू आजमी ने कहे अपशब्द

सुचित्रा के अजान पर दिए गए इस ताजे बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कड़ी प्रतिक्रिया के चलते उन्होंने सुचित्रा को अपशब्द भी कहे।

रविवार को किए गए इस ट्वीट पर प्रतिक्रियाओं को आने में ज्यादा वक्त नहीं लगा और सुचित्रा को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
सामना करना पड़ा यूज़र के गुस्से का

एक यूज़र ने सुचित्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा ‘जब हिंदू सेलेब्स अज़ान के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं, मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि हिंदू धर्म के मुताबिक ब्रह्ममुहुर्त में उठना अच्छा माना जाता है। तो अज़ान यही करने में आपकी मदद करता है।’ इस पर सुचित्रा ने जवाब दिया कि वह ब्रह्ममुहुर्त में ही उठती हैं, प्रार्थना, रियाज़ और योग करती हैं। उन्हें उनके ईश्वर या कर्तव्य याद दिलाने के लिए किसी लाउडस्पीकर की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है।

यह भी पढ़ें : कायली जेनर का Snapchat हैक… और हैकर ने कर दी “गंदी बात”

छोड़ना न पड़े कहीं ट्विटर

वहीं एक ट्वीट के जरिये सुचित्रा को लोगों ने आगाह किया कि कहीं उन्हें भी सोनू निगम की तरह उनके इस बयान के लिए ट्विटर छोड़ना न पड़ जाए। इसका जवाब देते हुए सुचित्रा ने कहा कि लगता है उनके ट्वीट के बाद अज़ान की आवाज़ और तेज़ हो गई है।

सोनू को छोड़ना पड़ा था ट्विटर

इससे पहले भी सोनू निगम ऐसे ही एक अज़ान पर किए गए ट्वीट को लेकर विवादों में आ गए थे। इसके बाद उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था जिसकी सफाई में उनका कहना था कि उनका मकसद एक सामाजिक मुद्दे को उठाना था, न कि किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना। हालांकि उनकी सफाई के बावजूद उनके ट्विटर अकाउंट से निकला तीर काफी दूर तक गया था। काफी विवाद के बाद सोनू ने अपनी बात 24 ट्वीट में समझाते हुए ट्विटर से विदा ले ली थी।

 

LIVE TV