सीतापुर में दरोगा ने रसोइए को पीटा, मुकदमा दर्ज !

रिपोर्ट – समी अहमद

सीतापुर : यूपी के सीतापुर में एक रसोईया ने चौकी इंचार्ज का खाना बनाने से मना किया | जिस पर चौकी इंचार्ज ने रसोईया की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी | जिसमें रसोइए का हाथ टूट गया |

मामले को लेकर रसोइयों ने एसपी से शिकायत की | पूरे मामले को लेकर एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करते हुए मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश जारी किए | यह पूरा मामला हरगांव थाना क्षेत्र के झरेखापुर चौकी का है |

हरगांव थाना क्षेत्र के पचैना के रहने वाले अशोक कुमार का आरोप है कि वह झरेखापुर चौकी में निजी रसोइए के तौर पर खाना बनाता था |

चौकी इंचार्ज अरुण सिंह के द्वारा कम पैसे दिए जाने को लेकर उसने खाना बनाने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दरोगा ने उसकी लोहे की रॉड से पिटाई कर दी |

रसोइए अशोक का आरोप है कि दरोगा की पिटाई में उसका दो जगह से हाथ टूट गया | इस पूरे मामले को लेकर अशोक ने एक लिखित प्रार्थना पत्र एसपी एल आर कुमार को दिया |

सिपाही ने शादी का वादा कर किया कई दिनों तक दुष्कर्म, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास !

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने चौकी इंचार्ज झरेखापुर अरुण सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया | इतना ही नहीं दरोगा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश भी जारी किए |

पूरे मामले को लेकर एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान का कहना है की रसोईया अशोक कुमार ने चौकी इंचार्ज झरेखापुर अरुण सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है |

रसोईया अशोक कुमार काफी दिनों से चौकी पर खाना बनाता था | मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज अरुण सिंह को लाइन हाजिर करते हुए मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए गए हैं |

 

LIVE TV