आर-पार की लड़ाई पर उतरा चीन, सिक्किम पर ठोंका दावा, भारत को बताया ‘थर्ड पार्टी’

सिक्किम बॉर्डरनई दिल्ली चीन और भारत के बीच तनातनी लगातार जारी है। सिक्किम बॉर्डर पर दोनों देशो की सेना आमने सामने खड़ी हो गई है और चीन ने आरोप लगाया है कि भारतीय सैनिक बॉर्डर में घुस कर सड़क निर्माण का काम में बाधा पंहुचा रहे है। जिसको लेकर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत तुरंत अपनी सेना को वापस बुलाये।

यह भी पढ़े:-जीएसटी : ‘महागुरु’ ने बजा दी खतरे की घंटी, ठंडे बस्ते में जा सकता है मोदी का ड्रीम प्लान!

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा- उम्मीद है कि देश अन्य देशों की संप्रभुता का सम्मान करें। चीन-भूटान सीमा निरूपित नहीं है, किसी तीसरे पक्ष को इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

बता दें कि एक हफ्ते से पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम से सटे चीन के बॉर्डर पर तनाव है। चीन ने भारतीय सैनिकों पर बॉर्डर में घुसने और सड़क निर्माण का काम रोकने का आरोप लगाया है।

चीनी सेना ने भारत के दो बंकरों को तोड़ दिया और कहा कि ये चीन की सीमा में बने हुए थे। और बॉर्डर पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगातार लगा रहा है।

यह भी पढ़े:-अफगानिस्तान : तालिबान ने 2 महिला पुलिसकर्मियों की हत्या की

चीन ने भारत पर गुप्त एजेंडे का आरोप लगाया और कहा- अगर कोई तीसरा पक्ष, गुप्त एजेंडे से, हस्तक्षेप करता है तो यह भूटान की संप्रभुता का अपमान है। हम ऐसा नहीं देखना चाहते।

चीन ने सिक्किम सेक्टर में सड़क निर्माण को वैध बताया और जोर दिया कि यह चीनी क्षेत्र में बनाया जा रहा है जो न तो भारत का और न ही भूटान का है।

LIVE TV