सिंधिया के जाने से दिग्विजय भड़के कही यह बात

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गिरने और भाजपा के कमान संभालने के बाद नेता दिग्विजय सिंह से कड़ी निंदा जाहिर की है। उन्होंने सिंधिया पर भी तीखे प्रहार किए। आरोप लगाया कि उन्होंने कांग्रेस खत्म कर दी।

दिग्विजय ने यह आरोप शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के एक दिन बाद मध्यप्रदेश की जनता के नाम खुले पत्र में लगाया है. उन्होंने कहा कि सिंधिया मध्यप्रदेश के जनादेश को नीलाम कर गए. दिग्विजय ने इस पत्र में लिखा, ”पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ी, और कांग्रेस की सरकार गिर गई. यह बेहद दुखद घटनाक्रम है जिसने न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं बल्कि उन सभी नागरिकों की आशाओं और संघर्ष पर पानी फेर दिया, जो कांग्रेस की विचारधारा में यक़ीन रखते हैं.”

 

LIVE TV